फोटो30 बेवर थाने में बैठे घायल लोग
- फोटो : हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगे सहकारिता मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। अमर उजाला
बेवर। सकत बेवर के सामने शुक्रवार दोपहर गोद भराई कार्यक्रम में जा रहे फिरोजाबाद निवासी युवक व कार सवार परिजन की पिटाई की गई। थाने पहुंचे पीड़ित ने महिला से लूटपाट का भी आरोप लगाया, पुलिस मारपीट का मामला बता रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।जनपद फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव कौरारी खेड़ा निवासी जीतू ने बताया कि उसकी शादी बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला ढांकन निवासी मामा संतोष की बेटी के साथ तय हुआ था। शुक्रवार दोपहर वह परिजन के साथ गोद भराई कार्यक्रम में जा रहा था। रास्ते में बच्ची वंशु ने उल्टी कर दी, इसके बाद उन्होंने थाना क्षेत्र में ग्वालियर बरेली हाईवे पर सकत बेवर के सामने कार को धुलवाया। कार धुलाई को लेकर दुकानदार से बहस हो गई, आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथी बुला लिए और उसे व परिजन को पीटना शुरू कर दिया। जीतू का सिर फट गया, भाई विपिन, बहनोई जितेंद्र निवासी राजस्थान, चचेरे भाई अजीत, लकी, प्रिंस घायल हो गए। जीतू ने गोद भरने साथ आई महिलाओं से लूट का भी आरोप लगाया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मारपीट की घटना सामने आई है। लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस मारपीट करने वालों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।