फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: भरभरा कर गिरा निर्माणाधीन मकान का लिंटर, एक मजदूर की मौत; दो घायल अस्पताल में भर्ती

Sun, 21 Jun 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकालने के बाद अस्पताल भेजा। एक मजदूर की जिला राजस्थान में मौत हो गई। दो घायलों का सीएससी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में रविवार रात जीटी रोड पर एक मकान का निर्माणाधीन लिंटर भरभराकर गिर गया। तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकालने के बाद अस्पताल भेजा। एक मजदूर की जिला राजस्थान में मौत हो गई। दो घायलों का सीएससी में उपचार चल रहा है। एसडीएम भोगांव नीरज द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन


कस्बा भोगांव में जीटी रोड पर छाछा के पास एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार रात को मजदूर लिंटर डाल रहे थे तभी लिंटर भरभराकर गिर गया। काम कर रहे मजदूर 36 वर्षीय तुलाराम निवासी सूरजपुर, सर्वेश कांशीराम काॅलोनी, बलराम गांव रूई मलबे में दब गए। सूचना पर एसडीएम भोगांव नीरज द्विवेदी ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में तुलाराम को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों का सीएससी में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें