फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रठेह में दो और मोर मरे

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रठेह में मारों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रठेह के रतनपुर में सोमवार को दो मोर और मारे गए। एक को ग्रामीणों ने जानवरों के खाने से बचा लिया लेकिन दूसरे को जानवर खा गए। मौके पर वन विभाग की टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि साहब दो दर्जन नहीं करीब एक सैकड़ा मोरों की जहरीली दवा खाने से मौत हुई है। ग्रामीणों ने रठेह निवासी एक किसान का नाम लेकर कहा कि जहरीली दवा इसी ने डाली है। वनविभाग की टीम ने नाम बताए किसान के खेत से मिट्टी का सैंपल लिया है।
विज्ञापन

 क्षेत्र के ग्राम रठेह में राष्ट्रीय पक्षी मोरों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को उप जिला वन अधिकारी मय टीम के ग्राम रठेह पहुंचे। मौके पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाई और किसानों द्वारा जमीन में गाड़े गए छह मारों को निकलवाया। मौजूद लोगों ने रठेह निवासी फूलचंद्र पुत्र पुत्तूलाल पर खेत को बोते समय गेहूं में जहरीली दवा मिलाने का आरोप लगाया है। इसको खाने से मोरों की मौत हुई है। अनूप कुमार गुप्ता पुत्र ब्रम्हानंद गुप्ता निवासी सींगपुर ने बताया कि मेरे व रठेह के बाग में ही मोर रहते थे जिनकी संख्या एक सैकड़ा से ऊपर है। आज जब मेरे बाग मे सिर्फ पांच से छह की संख्या में मोर पहुंचे तो मैने जानकारी की। जानकारी हुई कि खेत में जहरीली दवा डालने से मोरों की मौत हुई है। उसी समय रठेह के रतनपुर निवासी प्रमोद ने एक मरे मोर को सामने लाकर बताया कि मेरे गांव में भी एक सप्ताह से करीब दो दर्जन से अधिक मोर मरे हैं, जिनको जानवर खा गए। सोमवार को भी दो मोर मरे है जिनमें से एक को जानवरों के खाने से बचा। जांच करने पहुंचे वन अधिकारियों ने मौजूद लोगों के बयान लेकर फूलचंद्र के खेत से गेहूं व मिट्टी का सैंपल लिया है। उप जिला वनअधिकारी डीएस त्रिपाठी ने बताया कि जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी वीके द्विवेदी, वन दरोगा श्रवण कुमार, वन रक्षक महराज सिंह समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें