फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो दिन की बारिश में दो की मौत, 147 मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
फोटो 41 आपदा राहत योजना के पीड़ितों को चेक प्रदान करते राज्य मंत्री और अ​​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में भारी वर्षा से नुकसान के बाद होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। प्रजापति ने राजस्व, कृषि, विद्युत, ग्राम विकास और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने जनहानि और फसलों के नुकसान का आकलन कर मृतकों के परिजनों व किसानों को तुरंत मुआवजा देने को कहा। जलभराव वाले क्षेत्रों में जल-निकासी के बेहतर प्रबंध करने तथा फागिंग व लार्वा-रोधी का छिड़काव सुनिश्चित करने को भी कहा गया। प्रजापति ने अधिकारियों से कहा कि वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का समय पर सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को सहायता दी जाए। फसल बीमा योजना के पात्र किसानों को भी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अतिवृष्टि से तहसील सदर में 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई और 3 घायल हुए हैं। जनपद में कुल 147 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें सदर में 14, करहल में 31, भोगांव में 38, किशनी में 32, घिरोर में 14 और कुरावली में 18 शामिल हैं। कुरावली में एक पशुहानि भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें