सेंट मेरीज स्कूल में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें सेंटा क्लॉज, झूमर, सितारे, घंटियों आदि बनाकर पूरे विद्यालय को सजाया। प्रभु यीशु मसीह की जन्मस्थली की सजीव झांकी सजाई गई थी।
स्कूल में नन्हें-नन्हें बच्चे परी, फरिश्ते, माता मेरी एवं जोसफ के रूप में सजकर आए। मदीहा खान, प्राची चौहान, आराध्या राज पांडेय, शोभना, दिशा बाथम, अनंत मसूद, दिव्यांशा, श्रेया, पहल गुप्ता, आकांक्षा, शुभी चतुर्वेदी, निष्ठा चतुर्वेदी अभिनव, कार्तिकेय मिश्रा, प्रथम पाठक, महुल हर्ष चित्रांश, मनजोत छाबरा एवं अभिजुय आदि बच्चों ने विभिन्न रूपों से सुसज्ज़ित झांकी की शोभा बढ़ाई।
प्रभू यीशु मसीह के जन्म पर आधारित गाने गाए गाए। इसमें मरियम-शुभि मिश्रा, यूसुफ -देव शुक्ला, स्वर्गदूत-तन्मय तिवारी, ढिंढोरची-रिषि चौहान, गड़रिया-पारखी सक्सेना, कल्पना यादव व निधि पाल, ज्योतिषि- आत्रेय चतुर्वेदी, मजूसी- वंश, आर्षिक यादव, अनुराग, राजा हेरोदेश-रोहित, परी-श्रेया अग्निहोत्री, नियति मिश्रा, आंशी, शुभांगी, इशानी, नाम लिखने वाला- जयंत आदि ने बहुत ही मनमोहक अंदाज में भूमिकाएं निभाईं। कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक दीपक दास, प्रधानाचार्या मनोरमा ने बच्चों की सराहना की। समस्त स्टाफ ने प्रबंध और प्रधानाचार्या को ग्रीटिंग देकर क्रिसमस की बधाई दी। अंत में बच्चों को चॉकलेट, सीटी, एवं गुब्बारे बांट कर कर्यक्रम का समापन किया गया।