फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: लोहे के पोल में भिड़ा ट्रॉला, खलासी की मौत; केबिन काटकर निकाला गया चालक

Thu, 25 Jul 2024 11:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गय। यहां एक ट्रॉला लोहे के पोल में भिड़ गया। हादसे में खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक को केबिन काटकर निकाला गया। 
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: लोहे के पोल में भिड़ा ट्रॉला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार को टाइल्स लदा ट्रॉला आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पोल में भिड़ गया। इससे ट्रॉला के परखच्चे उड़ गए। हादसे में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा कुर्रा थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 101 किमी पर सुबह हुआ। यहां एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर लोहे के पोल में भिड़ गया। ट्रॉला में लदी टाइल्स सड़क पर बिखर गई। केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  

पुलिस ने चालक बिलादीन निवासी खेडा महमूद, थाना गोविंद नगर, अलवर, राजस्थान को केबिन काटकर बाहर निकाला। उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा। हादसे में खलासी राहुल निवासी मोहपुरी, राजस्थान की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें