फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकाल दिया देशभक्ति का संदेश

Tue, 16 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा और एबीवीपी ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा संगठन के कार्यालय से शुरू होकर संताबसंता चौराहा, होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पालिका के शहीद पार्क में जाकर समाप्त हुई। वहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया है। इस अवसर पर श्रृष्टि राजावत, दीपक भदौरिया, अवधेश कुमार, अंशुल गुप्ता, शिवम वर्मा, आदर्श गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बेवर में तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं ने सड़कों पर जुलूस निकालकर भारत माता के जयघोष लगाए। तिरंगा यात्रा नगर के जूनियर स्कूल से शहीद स्मारक भवन पर समाप्त हुई। वहां लोगों ने शहीदों की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। ज्ञानदीप स्कूल के बच्चों ने यात्रा में भव्य झांकियों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर राज त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, किशन दुबे, राहुल राठौर, बबुआ गुप्ता, अन्नू दीक्षित, सुमित सिकरवार मौजूद रहे। वहीं नगर के वैश्य धर्मशाला पर युवाओं ने तिरंगा फहराया। बरनाहल में एके इंटर कालेज से भदोलपुर चौराहा, दिहुली चौराहा, होली तिराहा मैनमार्केट सदर बाजार डालूपुर रोड बस स्टैंड, एफसीआई गोदाम पर मार्च का समापन किया। अनुराग कुमार ने कहा कि मार्च से नौजवानों का संदेश है कि हमारे देश के लोग भाग दौड़ भरी जिंदगी में ऐसे दिवस को भूलते जा रहे हैं। इस मौके पर शिवम कुमार, मानव यादव, अनुराग यादव, सौरभ तिवारी, अमित दुबे अंशुल यादव, जतिन, पंकज बघेल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें