फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 दीप जलाकर शहीदों की दी श्रद्धांजलि

Mon, 24 Oct 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मानव उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने राधारमन रोड स्थित हंसकुटी आश्रम में 101 दीप जलाकर नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. एके जौहरी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. जौहरी ने कहा कि सेना के जवानों का संघर्षों से भरा हुआ जीवन हमारे लिए किसी सीख से कम नहीं है। अपने खुद के चुने हुए रास्ते पर चलकर मर मिटने की चाह कोई छोटी बात नहीं है। जीवन में कठिन से कठिन परिस्थिति से जूझने के लिए हमें सैनिकों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
महात्मा विलक्षणानंद महाराज ने कहा कि चाहे कोई भी त्योहार हो लेकिन एक जवान अपना कर्तव्य कभी नहीं भूलता। उसके लिए सभी दिन एक समान होते हैं और वह इंतजार करता है तो बस एक ही बात का कब उसे अपनी मातृभूमि के लिए बलिदान देने का अवसर प्राप्त होगा। महात्मा परिपूर्णानंद महाराज ने कहा कि समय आने पर वह दिखा देता है कि उनके रहते भारत की तरफ कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता है। हम संकल्प लें कि देश की रक्षा करने में अपनी प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के सम्मान में इस दीपावली पर हम एक दीया जरूर जलाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. चाहत जौहरी, डॉ. प्रतीक जौहरी, डॉ. रश्मि जौहरी, तिलस सिंह, कुलदीप, सक्सेना, नरेंद्र कुमार, संगीता सक्सेना, श्रवण कुमार, डा. सुरेश कुमार आदि ने दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें