फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खानकाह में शानो शौकत से जलसा मनाया

विज्ञापन
फोटो 21 खानकाह में तकरीर देते उलेमा। स्रोत आयोजक - फोटो : जोनल कार्यालय पर खामियां सुधार की हिदायत देती, महापौर विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन

मैनपुरी। खानकाहे आलिया रशीदिया बड़ी खानकाह आगरा रोड में सोमवार की रात ईशा की नमाज के बाद जश्ने महबूब सुब्हानी व महबूबे इलाही अजीमुश्शान जलसा शानो शौकत के साथ मनाया गया। अध्यक्षता हाजी अब्दुर्रहमान चिश्ती उर्फ बबलू मियां सज्जादा नशीन ने की। हाफिज मोहम्मद जीशान चिश्ती साहब ने कुरान पाक की तिलावत की। मौलाना डॉ. सैयद नूर आलम मिस्बाही ने हुजूर गौसे पाक के इल्मी सफर की जानकारी दी। सैयद रहबर अली ने गौसे पाक और गरीब नवाज की शान में समां बांधा। मौलाना मुफ्ती गुलाम रब्बानी रिजवी ने कौम को इल्म हासिल करने पर जोर दिया। हाजी अब्दुल रहमान चिश्ती ने कहा कि अपने बच्चों को तालीम जरूर दिलवाएं। इस मौके पर आशू मियां, खुर्शीद अनवर जौहरी, मोहम्मद जावेद, आरिफ खान, हाफिज जुनेद, हाफिज आमिर, नदीम जौहरी, औकाफ अली, उमर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें