उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सट्टे की लत में पड़कर एक किसान कर्ज लेने लगा। कर्जदार होने के बाद तकादागीर आने लगे और घर में क्लेश शुरू हो गया। आखिरकार किसान ने शनिवार की दोपहर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
मामला किशनी थाना क्षेत्र के नगला केवल बसैत गांव का है। गांव निवासी रामसेवक जाटव (55) एक मेहनतकश किसान था, लेकिन इस बीच उसे सट्टे की लत लग गई। वह शराब भी पीने लगा और इन गलत आदतों को पूरा करने के लिए वह लोगों से कर्ज लेने लगा। कर्जदार बढ़ने लगे तो घर में क्लेश शुरू हो गया। पत्नी शराब पीने से रोकती तो किसान मारपीट पर उतारू हो जाता।
यह भी पढ़ेंः- जा रही थी रिश्तेदारी, नदी देख सुसाइड का बन गया मन: महिला ने लगा दी छलांग, लोगों ने बचाया; वजह कर देगी हैरान
पत्नी ने बताया कि सट्टे में एक ही बार में 10 हजार रुपये तक लगा देते थे। कर्ज बढ़ने से परेशान किसान को जब कुछ नहीं सूझा तो शनिवार की दोपहर घर से निकल गया। गांव निवासी रामसेवक के खेत में लगे आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद परिजन ने शव को नीचे उतारा। पत्नी मायादेवी ने बताया कि चार बेटे व एक बेटी है। दो बेटों व एक बेटी की शादी हो चुकी है।