फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ट्रांसपोर्ट कंपनी के मजदूर को गले में बेल्ट फंसाकर घसीटा

Mon, 09 Feb 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले मजदूर को कृष्णा कुंज काॅलोनी में आरोपियों ने पकड़ कर लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटा। इसके बाद गले में बेल्ट फंसा कर काफी दूर तक घसीट ले गए। घायल का मेडिकल कराने के बाद कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगला कीरत में बने कांशीराम आवास निवासी सुनील कुमार ट्रांसपोर्ट कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार शाम करीब सात बजे वह स्कूटर ठेली पर 48 गत्ते, टाॅफी लाद कर कृष्णा कुंज काॅलोनी में प्रकाश एजेंसी पर देने आया था। वह गत्ते उतार रहा था, तभी कृष्णा कुुंज काॅलोनी के दीपक, प्रियांशू, पवन भदौरिया निवासी अवध नगर, अंशुल उर्फ काला निवासी नगला गोवर्धन और दो अन्य ने गाली-गलौज की। विरोध पर उसे लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की नियत से गले में बेल्ट फंसाकर घसीटा। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मजदूर की जान बचाई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें