फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो किमी. दूरी पर थी ट्रेन, डंपर फाटक तोड़कर भागा... टला हादसा

Mon, 05 Oct 2026 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घिरोर। शिकोहाबाद से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन गुजरने वाली थी। ढकरई रेलवे फाटक पर डंपर तेज रफ्तार से आया और फाटक बूम को तोड़ता हुआ निकल गया। गनीमत रही कि घटना के समय ट्रेन करीब दो किलोमीटर दूर कारूखेड़ा गांव के पास थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। विभाग में कर्मचारी ने सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जानकारी जुटाई है। आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। अब डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

घिरोर-करहल मार्ग पर स्थित ढकरई के समीप रविवार शाम 4:56 बजे शिकोहाबाद से कासगंज जा रही पैसेंजर के आने की सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी ने क्रॉसिंग पर फाटक को बंद कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद रेलवे कर्मचारी सोनवीर सिंह निवासी अवाहर मढ़ैया थाना दन्नाहार ने बताया कि फाटक बंद करते ही उसी समय घिरोर की तरफ से आ रहे डंपर ने टक्कर मारकर फाटक तोड़ दिया। फाटक तोड़ने के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। घटना के समय ट्रेन करीब दो किलोमीटर दूर थी। इससे गेटमैन के हाथ-पैर फूल गए। इसकी सूचना कोसमा रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। ट्रेन को रोका गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कर्मचारी ने फाटक तोड़ने के बारे में बताया था। उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। डंपर का नंबर मिल गया है, चालक पर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा। श्याम मोहन, स्टेशन मास्टर, कोसमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें