फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत का दर्दनाक अंत: जहर खाकर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की मौत; युवक की हालत गंभीर

Fri, 15 May 2026 03:04 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में प्रेमी जोड़े को घरवाले पकड़कर थाने लाए, जहां अचानकर दोनों की हालत बिगड़ गई। लड़की बेहोश हो गई। परिजन अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
थाने में बेहोश होकर गिरी लड़की, और थाने में मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के औंछा कस्बे की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार दोपहर विवाहित प्रेमी के साथ जहर खाकर थाने की दहलीज तक पहुंची। अचानक अचेत होकर गिर गई तो लड़के के परिजन पास ही एक चिकित्सक के यहां ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक को जिला अस्पताल से पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई, बताया कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार को पड़ोस के गांव निवासी विवाहित युवक के साथ चली गई थी। परिजन ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। परिजन व पुलिस दोनों को ढूंढने व वापस लाने के लिए दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। दोनों जनपद एटा के आसपुर क्षेत्र में लड़के के परिजन को मिल गए। शुक्रवार की दोपहर परिजन दोनों को लेकर थाना औंछा आ रहे थे। थाने में प्रवेश करने से पहले ही किशोरी की तबियत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गई।
 

यह देख युवक व परिजन उसे पास ही एक चिकित्सक के यहां ले गए। वहां चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। युवक की हालत भी बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने मौके पर पहुंच कर मृतका के परिजन से जानकारी ली।
 

बाइक सवार पुत्री को एक दुकान पर छोड़ कर चले गए
मृतका किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पुत्री को एक दिन पहले पड़ोस के गांव गढ़ी का निवासी युवक अपने साथ ले गया था। पुत्री घर से जेवर व 60 हजार रुपये की नकदी ले गई थी। शुक्रवार दोपहर को पता चला कि पुत्री को बाइक सवार दो लोग कस्बे में एक दुकान के बाहर मृत अवस्था में छोड़ कर भाग गए हैं।

 

चार माह पहले हुई थी युवक की शादी
नाबालिग को साथ ले जाने वाला युवक पास के गांव गढ़ी का रहने वाला है। चार माह पूर्व ही उसकी शादी हुई है। मृतका के चाचा का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर जब वह थाने गए तो भतीजी वहां अचेत अवस्था में पड़ी थी। युवक बिल्कुल ठीक था। थाने के अंदर ही सब कुछ हुआ है। पुलिसकर्मियों ने उससे कहा था कि लड़की को अस्पताल ले जाओ। हालांकि पुलिस की ओर से घटना थाने के बाहर होने की बात कही जा रही है।
 
विज्ञापन

किशोरी का मोबाइल कब्जे में लिया
जांच करने पहुंचे एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतका का मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पता चला है कि दोनों के बीच पहले से बातचीत होती थी। एक दिन पहले दोनों साथ गए थे। परिजन ने जब इन्हें तलाश तो इनके जहर खाने की जानकारी हुई। किशोरी की हालत खराब होने के चलते चिकित्सक को दिखाया तो मृत घोषित कर दिया गया। युवक का पीजीआई सैफई में उपचार चल रहा है। पुलिस सभी तथ्यों को गहनता से जांच रही है। मृतका के परिजन से भी बात की गई है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। सत्यता के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें