मैनपुरी के अटल चौक पर बिना नंबर की बाइक रोकने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर बाइक सवारों ने हमला कर दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
मैनपुरी के व्यस्ततम अटल चौक शीतला माता मंदिर के पास शनिवार सुबह ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बिना नंबर की बाइक रोकना महंगा पड़ गया। युवक ने बीच सड़क पर ही वर्दीवाले की पिटाई शुरू कर दी। उसमे मुंह पर घूंसे बरसा दिए। इस दौरान लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
हमलावरों ने आरक्षी का गला दबाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने तीन हमलावरों को मौके से पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भागे हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।