फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अतिक्रमण के कारण चौराहे पर लग रहा जाम

विज्ञापन
फोटो 27 कस्बा बेवर में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बेवर। दिवाली से पूर्व अतिक्रमण के कारण प्रमुख चौराहे और मुख्य बाजार मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई है। राहगीरों सहित वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को बाजार में लगे जाम के दौरान स्कूली बस सहित कई दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा तक फंसे रहे। कस्बे के मनोज कुमार का कहना है कि मुख्य मार्ग पर लगातार वाहनों का दबाव बढ़ने और अव्यवस्थित यातायात के कारण जाम लग जाता है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया जाए। अधिशासी अधिकारी बुद्धिप्रकाश का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण को चिह्नित किया गया है। अतिक्रमण न हटाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें