फोटो 19 शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते व्यापारी। संवाद
- फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्रशिक्षण।
मैनपुरी। व्यापार मंडल भोगांव के तत्वावधान में व्यापारियों ने शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बुधवार की शाम नव वर्ष की पूर्व संध्या पर व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारियों ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन उमेश वर्मा ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने बाले शहीदों को नमन है। आज देश के जवानों की खातिर ही हम लोग चैन से अपने घरों में सोते हैं। गौरव शाक्य, सुरेंद्र शंखवार, सतेंद्र शाक्य, संजय शर्मा, हरपाल सिंह यादव, रवि शर्मा, शेखू सभासद, नीरू वर्मा मौजूद रहे।