फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी संदेश यात्रा तय करेगी दावेदारों का भविष्य

Thu, 13 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
कांग्रेसियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दावेदारों को विधानसभा क्षेत्रों में दमखम दिखाना होगा। राहुल गांधी संदेश यात्रा दावेदारों का भविष्य तय करेगी। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रोें में संदेश यात्रा के दौरान दावेदारों की क्षमता का आंकलन कर राष्ट्रीय, प्रदेशीय नेताओं के साथ ही पीके टीम के सदस्य तय कर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को देंगे। 
विज्ञापन

राहुल गांधी संदेश यात्रा जिले में 15 अक्तूबर को आ रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार संदेश यात्रा सुबह नौ बजे कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर किशनी विधानसभा क्षेेत्र में पहुंचेगी। 15, 16 अक्तूबर को किशनी विधानसभा, 18 से 21 अक्तूबर को करहल विधानसभा, 22 से 24 अक्तूबर को मैनपुरी विधानसभा, 25 से 27 अक्तूबर तक भोगांव विधानसभा क्षेत्रों में संदेश यात्रा में शामिल नेता सपा और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों तथा कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएंगे। 
कांग्रेस हाईकमान ने दावेदारों की प्रदर्शन के आधार पर ही चुनाव में टिकट देने का निर्णय लिया है। जिसे देखते हुए संदेश यात्रा से पूर्व दावेदारों ने संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। यात्रा के दौरान अधिक से अधिक समर्थकों को जुटाकर दावेदार यात्रा में शामिल नेताओं को अपना दमखम दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


पर्यवेक्षक रहेंगे संदेश यात्रा में मौजूद
कांग्रेस हाईकमान ने संदेश यात्रा के लिए पर्यवेक्षक बनाए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राजेंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव हरियाणा, प्रदेश उपाध्यक्ष आगरा मंडल प्रभारी सूरजसिंह यादव, जिला प्रभारी प्रेमशंकर शर्मा प्रदेश महासचिव 15 अक्टूबर को जिला कार्यालय पर मौजूद रहकर संदेश यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा के दौरान पीके टीम के सदस्य भी जिले में मौजूद रहेंगे।

संदेश यात्रा में दावेदारों की परफोरमेंस का आंकलन करने के बाद ही पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। यात्रा में दिखाई जाने वाली दमखम ही उनका भविष्य तय करेगी। यात्रा के दौरान पूरे समय पर्यवेक्षक जिले में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

संकोच गौड़, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें