फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एथलेटिक्स के जनपदीय ट्रायल स्टेडियम में आज

Fri, 03 Apr 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आठ और नौ अप्रैल को उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर फेडरेशन अंडर-20 एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जनपदीय ट्रायल शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होंगे। एथलेटिक्स संघ के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि अंडर-20 के बालक, बालिका वर्ग की 100, 200, 400, 800, 1500, 3000, 5000 मीटर, 110 मीटर हर्डल, 400 मीटर, पोल वॉल्ट, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, हाई जम्प, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जम्प, हैमर थ्रो और जैवलिन ट्रायल होंगे। इसमें 20 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। ट्रायल खेलो इंडिया कोच सुरेंद्र यादव की देखरेख में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें