फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नागा साधु को कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल

Fri, 03 Apr 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम बाजार में नागा साधु पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से साधु के हाथ पर चोट आई। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। औंछा क्षेत्र में लालटीला मंदिर पर निवास कर रहे नागा साधु श्याम गिरी बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे बाजार सब्जी खरीदने आए थे। तभी तीन लोग वहां आए और झगड़ा करने लगे। साधु अपने पास कुल्हाड़ी रखते हैं, हमलावरों ने उनकी कुल्हाड़ी छीनकर हमला कर दिया। हमले में नागा साधु का एक हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। घायल साधु को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी भी चेक किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें