फोटो 37 पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मैनपुरी ब्लाॅक की प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी। स्रो
मैनपुरी। विकास खंड मैनपुरी की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में टिंडौली और नौनेर न्याय पंचायत के प्रतिभागियों का दबदबा रहा।
प्राथमिक वर्ग 50 मीटर दौड़ बालक में वैभव, बालिका में सापना, 100 मीटर दौड़ बालक में तरुण और बालिका में रिया, 200 मीटर दौड़ बालक में तरुण और बालिका में वर्तिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद बालक वर्ग में वैभव और बालिका वर्ग में रिया प्रथम रहीं। कबड्डी बालक वर्ग में करीमगंज न्याय पंचायत और बालिका वर्ग में परौंख न्याय पंचायत की टीम ने प्रथम स्थान बनाया।
उच्च प्राथमिक वर्ग 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में साहिल टिंडौली और बालिका वर्ग में रौनक नौनेर, 200 मीटर दौड़ बालक में नैतिक और बालिका में रीना नौनेर प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आसिफ टिंडौली न्याय पंचायत और बालिका में प्रीती नौनेर न्याय पंचायत प्रथम स्थान पर रहीं। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नवनीत नौनेर और बालिका वर्ग में करिश्मा नौनेर न्याय पंचायत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर सफल प्रतिभागी सम्मानित किए गए।
पूर्व में प्रतियोगिता का उद्घाटन साधना सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी ने किया। प्रतियोगिता का समापन अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी रवी प्रताप ने सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विकास खंड मैनपुरी के सभी व्यायाम शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।