फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ठगों ने देवरानी-जेठानी को बनाया शिकार, 12 लाख के आभूषणों का दिया लालच; डेढ़ लाख ठगे

Tue, 17 Sep 2024 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ताजनगरी में ठगों ने देवरानी-जेठानी को अपना शिकार बनाया। उन्हें 12 लाख के आभूषणों का लालच लालच। डेढ़ लाख ठग लिए।
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में देवरानी और जेठानी सोने के आभूषण की लालच में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। महिलाओं से खाते में ठगी करने वाले लोगों की ओर से डेढ़ लाख रुपये डलवा लिए। बाद में पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई हैं। उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के मल्हन टोला मोहल्ला का है। यहां की निवासी साधना देवी पत्नी मायाराम निवासी मल्लहन टोला कस्बा पिनाहट और उसकी देवरानी सिमलेश पत्नी विष्णु से ऑनलाइन ठगी करने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत हो गई। ठगी करने वाले लोगों ने अपने आपको फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए झांसे में ले लिया और कंपनी में काम करने के संबंधित कागजात और ज्वेलरी के फोटो भेज दिए। 

महिलाओं को कंपनी से 12 लाख के सोने की ज्वेलरी आभूषण का लालच दिया गया। इस पर महिलाएं ठगी का शिकार करने वाले लोगों की झांसे में आकर आभूषणों के लालच में आ गई। ठगी के शिकार करने वाले ठगों की ओरसे उन्हें अलग-अलग खाते फोन-पे, पेटीएम के नंबर उपलब्ध कराए। उन पर महिलाओं से करीब डेढ़ लाख रुपये डलवा लिए गए। 
 
विज्ञापन

सोने के आभूषणों के बारे में पूछा गया मगर कोई जवाब नहीं मिला। जानकारी पर पता चला कि वह ऑनलाइन ठगों का शिकार हो गई है। साधना एवं सिमलेश मंगलवार को थाने पिनाहट पहुंची और पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें