मैनपुरी। ससुरालीजन ने गर्भवती विवाहिता को पीटने के बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालीजन के विरुद्ध महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना करहल क्षेत्र के गांव नाकऊ निवासी शोभा ने बताया कि दो नवंबर 2025 को उसकी शादी जनपद फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव नगला जइया निवासी आदेश कुमार के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि पति पहले से ही शादीशुदा था। उसकी पत्नी राजस्थान में रह रही है। जब विरोध किया तो ससुरालीजन ने पिटाई की और मायके से कार लेकर आने का दबाव बनाने लगे। इस बीच वह गर्भवती हो गई। पांच मई को पति आदेश, ससुर निरंजन लाल, सास भाग्यश्री और मामा ससुर सुनील कुमार ने पीटने के बाद घर से निकाल दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।