करहल। सैफई बाईपास तिराहे पर कार और कैंटर की टक्कर हो गई। कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार की शाम कार से पांच लोग करहल की तरफ जा रहे थे। सैफई बाईपास तिराहे पर टैंकर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक संजीव और उसका भाई अंकुल निवासी सरैया थाना बेवर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि शकुंतला और विनीता को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती करवाया।