फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: अस्थमा और फेंफड़ों की बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी, तीन की मौत, चार की हालत नाजुक, रेफर

Tue, 14 Mar 2023 11:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में अस्थमा और फेंफड़ों की बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को इन बीमारी से ग्रसित तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है। उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। 

 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अस्थमा और फेंफड़ों की बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्र के निवासी तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य मरीजों की हालत गंभीर है। इनको मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 682 मरीज उपचार के लिए पहुचे। फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के यहां मरीजों की भीड़ रही। बिछवां थाना क्षेत्र के अडूपुर गांव निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। गंभीर हालत में परिजनों ने सोमवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोमवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

अस्थमा की दिक्कत से पीड़ित थी नीलम

कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी किशनलाल की 55 वर्षीय पत्नी नीलम वर्मा को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फेंफड़ों में संक्रमण की दिक्कत से मौत

भोगांव थाना क्षेत्र के छाछा गांव निवासी 55 वर्षीय तूफान सिंह को फेंफड़ों में संक्रमण की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हुई है। उन्हें गंभीर हालत में लाया गया था। दो मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें