फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

Sun, 27 Sep 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय ग्राउंड पर सीनियर ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप और अंडर-23 यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। एक खिलाड़ी ने स्वर्ण और दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किया। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि सीनियर ओपन स्टेट चैंपियनशिप की 400 मीटर हर्डल स्पर्धा में नगला मिंटे निवासी और 31 राजपूत रेजीमेंट में तैनात सेना के जवान शिवम यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51.52 सेकंड का समय निकालकर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता। अंडर-23 यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिरिया पीपल निवासी युवराज सिंह ने ट्रिपल जंप स्पर्धा में 14.27 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में खिलाड़ी अनुरुद्ध ने कांस्य पदक जीता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, धीरू राठौर, अनुराग पांडेय, स्वतंत्र कुमार, कृष्ण कुमार, ओमेंद्र सिंह, मनीषा चौहान आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें