फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हॉकी प्रतियोगिता के लिए बालिकाओं का ट्रायल 30 को

Sun, 27 Sep 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के तत्वावधान में चार से नौ अक्तूबर तक जनपद मऊ में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। जिला स्तरीय ट्रायल 30 सितंबर को सुबह 11 बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि जनपदीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए भेजा जाएगा। एक अक्तूबर को आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल होंगे। मंडलीय ट्रायल के आधार पर आगरा मंडल की टीम का गठन किया जाएगा। गठित टीम चार से नौ अक्तूबर तक मऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचकर ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें