फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवती को कलक्ट्रेट में ही धमकाया

Fri, 04 Dec 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इसका सबूत शुक्रवार को कलक्ट्रेट में देखने को मिला। गांव में आए दिन के उत्पीड़न और मारपीट से तंग युवती भाई के साथ कलक्ट्रेट अधिकारियों से शिकायत करने आई।
विज्ञापन


जानकारी पर आरोपी भी गाड़ी से आ गए। उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित एसपी आफिस के सामने ही दोनों को धमकाया। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी वहां से गाड़ी में बैठकर भाग गए। वहीं फोन पर घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस का कोई सिपाही तक कलक्ट्रेट नहीं पहुंचा।

किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती शुक्रवार को भाई के साथ आई थी। वह अधिकारियों का इंतजार कर रही थी कि तभी एक गाड़ी आई और उसमें कई युवक उतरे। उन्होंने युवती और उसके भाई को धमकाना शुरू कर दिया। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर आसपास लोग एकत्रित होने लगे।
विज्ञापन


इस पर युवक दोनों को धमकी देते हुए गाड़ी में बैठकर चले गए। उनके जाने के बाद युवती ने बताया कि उक्त युवक उसके ही गांव के रहने वाले हैं। गांव के दो भाई आए दिन रात में घर में कूदकर आ जाते हैं और उत्पीड़न करते हैं। यदि कोई घर में विरोध करे तो मारपीट करते हैं। गुरुवार की रात भी दोनों उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर उसे और भाई को पीटा। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर वह वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने कलक्ट्रेट आई थी।

एसपी राकेश शंकर का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। चुनाव में व्यस्त होने के कारण संभवत: कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंच सका होगा। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

            
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें