फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: ट्रेन में चुराया यात्री का फोन, उसे पता चल गया तो चलती गाड़ी से फेंक दिया, दर्दनाक मौत

Sun, 05 Mar 2023 08:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले में ट्रेन में घूम रहे दो चोरों ने मिलकर एक यात्री का मोबाइल चुरा लिया। पता चल गया तो दोनों ने मिलकर उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने ट्रेन में यात्री का मोबाइल चुराया। उसे जानकारी हो गई तो चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र में 13 फरवरी की सुबह रेलवे स्टेशन के पोल नंबर 1203 के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात उसकी पहचान पृथ्वी सिंह (27) निवासी गांव उजागरपुर, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने परिजन को घटना की जानकारी दी। 

चोरों के कब्जे से बरामद हुआ है

सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या किए जाने की बात कही। तहरीर के आधार पुर जीआरपी मामले की जांच कर रही थी। रविवार को जीआरपी ने आरोपियों को पकड़ लिया। घटना का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक पृथ्वी सिंह का मोबाइल दो चोरों के कब्जे से बरामद हुआ है। 

चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया

बताया कि एक चोर की पहचान मनीष निवासी गिहार कालोनी, भोगांव के रूप में हुई है। जबकि, दूसरा नाबालिग है। चोरों ने पूछताछ में कि घटना के दिन पृथ्वी सिंह की जेब से मोबाइल निकाला था। इस बात की उसे जानकारी हो गई। इस पर उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। ट्रेन से नीचे ट्रैक पर गिरने की वजह से उसे गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें