फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: लाइन काटकर ट्रांसफार्मर से तीन हजार लीटर तेल चोरी कर ले गए चोर, कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Feb 2023 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने चलती लाइन काटकर ट्रांसफार्मर से तीन हजार लीटर तेल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से तेल चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात बिजली उपकेंद्र पर चोर लाइन काटकर ट्रांसफार्मर से तीन हजार लीटर तेल चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह सूचना मिलने के बाद जेई ने मौके पर जाकर जानकारी ली। वहां तैनात कर्मियों को भी लापरवाही का दोषी माना है। कर्मियों व चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के औंग गांव स्थित उपकेंद्र का है। यहां तैनात संविदाकर्मी परिचालक योगेश कुमार ने बुधवार की सुबह जेई को फोन किया। बताया कि बीती देर रात बाउंड्री की फेसिंग काटकर ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया गया है। इस सूचना पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पता चला कि चोर ट्रांसफार्मर से करीब तीन हजार लीटर तेल चोरी कर ले गए हैं। 

मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है

तेल चोरी की इस घटना में परिचालक संविदाकर्मी योगेश कुमार निवासी पमर खिरिया जनपद फर्रुखाबाद और परिचालक सहायक विपिन कुमार निवासी नगला बलू एलाऊ को लापरवाही का दोषी पाया गया। जेई की तहरीर पर दोनों कर्मियों व चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें