फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दरोगा के घर पर चोरों का धावा, लाखों रुपये की नकदी समेत जेवरात किए पार

Sat, 19 Aug 2023 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दरोगा के घर पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से लाखों रुपये की नकदी समेत जेवरात चुरा ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
चोर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आश्रम रोड बसंत बिहार कॉलोनी स्थित एक दरोगा के मकान के ताले तोड़ कर चोर करीब 3.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। शुक्रवार को घर लौटने पर चोरी की जानकारी हो सकी। दरोगा की पत्नी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बसंत बिहार कॉलोनी निवासी सुमन देवी के पति सुरेश चंद्र पुलिस विभाग में दरोगा हैं। 15 अगस्त को परिजन बीमार बेटे को इलाज के लिए आगरा ले गए थे। शुक्रवार की शाम वह लोग जब आगरा से घर वापस लौटे तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा कि कमरे में रखी अलमारी का लॉकर भी टूटा था। 

यह भी पढेंः- हैवान पिता: एक साल की मासूम बेटी के साथ क्रूरता, पीटकर दोनों हाथ तोड़े...चीखी बेटी तो हालत देख बिलख पड़ी मां
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन ने बताया कि चोर एक सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी, झाले, तीन जोड़ी पायल, 50 हजार की नकदी सहित करीब 3.50 लाख रुपये का सामान आदि चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें