फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: चोरों ने दो सराफा की दुकानों के शटर तोड़े, जेवर नकदी किए चोरी; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Mon, 15 Dec 2025 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही चोर भी सक्रिय हो गए हैं। दो सराफा की दुकानों के चोरों ने ताले तोड़ दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में रविवार रात को चोरों ने सराफा की दो दुकानों के शटर तोड़कर करीब सवा करोड़ से अधिक के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सोमवार सुबह जानकारी होने पर सीओ कुरावली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित व्यापारियों ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस की टीमें चोरों की तलाश में लगाई गई हैं।
विज्ञापन


कस्बा निवासी मनोज कुमार वर्मा और विपिन गुप्ता की जसराना रोड पर सराफा के प्रतिष्ठान हैं। रविवार रात चोरों ने मनोज के देव ज्वेलर्स का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान में रखी अलमारी, तिजोरी के ताले तोड़ कर 250 ग्राम सोने, 21 किलो चांदी और 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। पास ही विपिन गुप्ता के साईं ज्वेलर्स की दुकान में भी चोरों ने शटर तोड़ कर प्रवेश किया। दुकान से करीब 120 ग्राम सोने के जेवर, 12 किलो चांदी और 2.50 लाख रुपये के जेवर चोरी लिए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

सराफा व्यापारी सोमवार सुबह जब प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई, सूचना मिलने के बाद सीओ कुरावली सच्चिदानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित व्यापारियों से चोरी गए सामान आदि के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने दोनों दुकानों के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं तीन टीमों को खुलासे और चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। सीओ कुरावली का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें