फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! लिफ्ट लेकर बाइक में बैठा, जेब से पार कर दिए 50 हजार, उतरकर भाग गया

Sat, 04 Mar 2023 10:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठे चोर ने चालक की जेब से 50 हजार रुपये का नगदी पार कर दी। जब तक उसे पता चलता चोर कूदकर भाग गया। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

 
विज्ञापन
थाना बरनाहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक को लिफ्ट दिया तो उसने जेब से नगदी पार कर दी। चोर मंडी जाने के लिए बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठा। रास्ते में बाइक चालक की जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। पता लगने के बाद पीड़ित ने पहले तो चोर की तलाश की। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं लग सका। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी है।

लिफ्ट मांगने पर बाइक पर बैठा लिया

बरनाहल थाना क्षेत्र के अटा हरैना गांव का है। गांव निवासी लाल कुमार बीती दो मार्च को किसी काम से शहर गए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी गोपीनाथ अड्डा के पास कुछ युवकों ने हाथ देकर बाइक को रुकवा लिया। कहा कि एक युवक को मंडी तक छोड़ दें। लाल कुमार ने युवक को बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद मंडी की ओर चल दिए। कुछ आगे चलते ही रास्ते में युवक ने उनकी जेब से 50 हजार रुपया की गड्डी निकाल ली। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है

जब तक उन्हें जानकारी हुई, तब तक चोर बाइक से कूद कर मंडी की ओर भाग निकला। जब तक वह संभले, तब तक चोर अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठ कर भाग गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। शनिवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें