बोर्ड ने डिबार कालेजों की सूची भेज दी है। इसमें जनपद के छह कालेजों को डिबार घोषित कर दिया है।
बोर्ड ने जनपद के छह कालेजों को डिबार की सूची में रख दिया है। इसके चलते सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी कीमत पर इन कालेजाें को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। बोर्ड से भेजी सूची में मेजर जुगराज सिंह इंटर कालेज जासमई, आदर्श विद्यामंदिर इंटर कालेज रामनगर, संत ध्यान चेतन इंटर कालेज बसैत किशनी, आरबीएस इंटर कालेज सकरा, सोनेलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिसौली और राजकीय आदर्श इंटर कालेज भोगांव केा डिबार की सूची में डाल दिया गया है। यह कालेज अब परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे। डीआईओएस आरनपी यादव ने बताया कि इनमें से उक्त चार कालेज को पहले से ही डिबार चल रहे थे। इस बार दो और नए कालेज डिबार की सूची में डल दिए गए हैं। इसके उक्त सभी कालेज परीक्षा केंद्र नहीं बन सकेेंगे।