फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: यूपी पीएससी परीक्षा परिणाम में नहीं बरती पारदर्शिता

Tue, 16 Dec 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। यूपी पीएससी परीक्षा परिणाम में स्पष्ट पारिदर्शिता नहीं होने का आरोप लगाते हुए समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को दिया।
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हरीश यादव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। ज्ञापन में कहा कि परीक्षा की संशोधित उत्तर पुस्तिका की शीट तुरंत जारी की जाए। सभी वर्गों की कट ऑफ जारी की जाए। ज्ञापन में कहा कि अभ्यार्थियों की अंक पत्रिका जारी की जाएं। ओएमआर की कार्बन कॉपी वेबसाइट पर जारी की जाएं। मुख्य परीक्षा में पूछे जाने वाले बहु विकल्पीय प्रश्नों की उत्तर पुस्तिका वेबसाइट पर जारी की जाए। जिला महासचिव शशांक चतुर्वेदी, अंकुश यादव, प्रशांत यादव, लालसिंह, सौरभ कठेरिया, अंशुल यादव, सचिन पांडेय, अवनीश कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें