फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाल विकास परियोजना कार्यालय में हुई चोरी

Sun, 14 Jun 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। ब्लॉक परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में चोरों ने शनिवार रात चोरी की वारदात अंजाम दी। चोर इंवर्टर, बैटरी आदि सामान चोरी कर ले गए। अधिकारी की सूचना पर रविवार को पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

जनपद इटावा के पत्ता वाला बाग फ्रेंडस काॅलोनी की रहने वाली अंजू राठौर ने थाने में बताया कि वर्तमान में वह कस्बा करहल में सिरसागंज रोड नई बस्ती गांधी नगर में रह रही हैं। वह बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। द्वितीय शनिवार होने की वजह से करहल ब्लॉक परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय बंद था। रविवार को जब वह कार्यालय पहुंची तो देखा कि कार्यालय से इंवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर, मॉनीटर, वाईफाई कनेक्शन आदि चोरी हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें