फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव

Tue, 21 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
विलाप करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंजाब से घर लौट रहे थाना क्षेत्र के गांव बरधनियां निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


ग्राम बरधनिया निवासी वेदप्रकाश का पुत्र अनिल कुमार (25 ) पानीपत मे एक प्राईवेट कंपनी मे काम कर रहा था। सोमवार को उसने फोन पर परिवारीजनों को घर आने की सूचना दी। मंगलवार सुबह खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मृतक के घरवालों को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता वेदप्रकाश ने बताया कि पुत्र की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस ने शव के पास से एक झोला, दो मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें