कुरावली रोड स्थित आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कालेज में शासन के निर्देश पर लखनऊ से आए आरक्षी ने छात्राओं को 1090 की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं से कहा कि चुप्पी तोड़ो और खुलकर बोलो।
शासन के निर्देश पर लखनऊ से आए आरक्षी भूप सिंह ने आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय की छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पावर एंजिल अर्थात शक्ति परी विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा प्राप्त है। इस लाइन के तहत पुलिस एवं समाज के मध्य एक कड़ी के रूप में व स्कूल एवं कालेज की छात्राओं को शक्ति परी के रूप में जोड़ा गया है। जिनका मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज में एक विशेष भूमिका निभाना है।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि इस लाइन पर शिकायत दर्ज करने वाली युवती या महिलाओं की पहचान गोपनीय रखी जाती है। किसी भी थाने या चौकी पर नहीं बुलाया जाता है। महिला पुलिस अधिकारी ही आपकी कॉल रिसीव करती है। साथ ही शिकायत का समाधान न होने तक महिला अधिकारी आपके संपर्क में रहते हैं। इस मौके पर प्रबंधक अशोक यादव, प्रधानाचार्या डाक्टर किरन सौजिया सहित समस्त छात्राएं मौजूद थीं।
फोटो