फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगदड़ मचने से महिला के पैर की हड्डी टूटी, दो बेहोश

Wed, 16 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
भगदड़ मचने से महिला के पैर की हड्डी टूटी, दो बेहोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करेंसी बंद होने के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों के हालात बदहाल होते जा रहे हैं। आलम यह है कि अलसुबह से ही लोग लाइन में लगे रहते हैं। व्यवस्थाएं न होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। बुधवार को भी बैंक का मुख्य गेट खुलते ही जल्दी घुसने के चलते एक महिला का पैर टूट गया। वहीं तीन लोग गिरकर बेहोश हो गए। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था न होने से पूरे दिन बैंकों के बाहर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

बुधवार को नगर की स्टेट बैंक की शाखा के मुख्य गेट का ताला सुबह आठ बजे जैसे ही खुला वैसे ही लाइन मे खडे़ लोगों ने जल्दी घुसने की कोशिश की। इससे रसूलावाद निवासी सावित्री देवी गिर गई और लोग उनके पैर के ऊपर से गुजर गए। इससे पैर में फ्रैक्चर हो गया। ग्राम ब्यूटीकटरा निवासी रमेश सिंह, प्रभाकर, सूरज सिंह बेहोश हो गए। हंगामा होने के बाद भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कोई व्यवस्था नहीं की।  

दो एटीएम के सहारे 90 हजार की आबादी
ग्राम आलीपुर खेड़ा में एसबीआई के एटीएम में कैश न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौ नवंबर से अभी तक एटीएम में कैश नहीं डाले जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि आलीपुरखेड़ा स्थित एटीएम से क्षेत्र के करीब तीन सौ गांवों के नब्बे हजार लोग पैसे निकालते रहे हैं। उक्त एटीएम में पैसे न डाले जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


चहेतों को देते हैं पैसा, डीएम से शिकायत
ग्राम छाछा में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में कैश न होने से लोगो को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने बैंक कर्मचारियों पर अपने चेहेतों को कैश देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण बृजमोहन सिंह, निजामुददीन, विमल दुवे, रनवीर सिंह, मलिखान सिंह आदि ने डीएम से इसकी शिकायत की।
 

सब्जी मंडी में भी पसरा सन्नाटा
 बुधवार को शहर से बाहर देहात की सब्जी मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। एक दो को छोड़ कोई भी खरीदार मंडी में नहीं था। खरीदार राजेश कुमार और तालेबर ने बताया कि छोटे नोट न होने के चलते सब्जी खरीदने तक की परेशानी हो गई है। चूंकि नियमित रूप से यहीं से सब्जी ले जाते रहे हैं इसके चलते कुछ दुकानदार उधार में सब्जी दे देते हैं। अन्यथा खाने तक के लाले पड़ जाएं। वहीं विक्रेता विपिन कुमार और शंकर ने बताया कि मंडी में खरीदारी की कमी है। खुले पैसे न होने के कारण लोग कम आ रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें