ग्राम बलरामपुर स्थित ग्रामीण गैस एजेंसी पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस वितरण का आयोजन शनिवार की देर शाम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने पांच महिलाओं को गैस किट देकर किया।
राज भारत ग्रामीण गैस एजेंसी पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस वितरित की गईं। सांसद तेजप्रताप ने कहा कि सरकार ने गरीबों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर चूल्हा देकर एक सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने संचालक से अपेक्षा की कि गैस एजेंसी बिना किसी भेदभाव के सभी गरीबों को गैस का वितरण करे। सांसद ने गंाव खिरिया निवासी रामसिया, नगलाखेड़ा निवासी मालती देवी, नगला केहरी निवासी सोमवती, कल्यानपुर निवासी रामसोती, बलरामपुर निवासी संतोषी देवी को नि:शुल्क गैस किट प्रदान की गई। इस मौके पर संचालक सर्वेश यादव ने सांसद, पीसीएफ निदेशक अनुजेश प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुजान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य सतीश यादव, पूर्व प्रमुख आशुतोष यादव, चेयरमैन अभिलाख सिंह राठौर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक दिवाकर का माल्यार्पण कर तथा चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान सुदेश वर्मा, विकास यादव, विजय बहादुर, राकेश पीटीआई, वीरेश यादव श्यामबाबू यादव, अनिल यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।