फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हाईवे पर सड़क धंसने से तीसरी बार हुआ गड्ढा

Wed, 24 Dec 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 11 ग्वालियर बरेली हाईवे पर नगला दलीप के पास हुआ गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
बेवर। बेवर से होकर गुजरने वाले ग्वालियर-बरेली हाईवे पर नगला दलीप के पास सड़क धंसने से गड्ढा हो गया है। मंगलवार रात हुए गड्ढे में ट्रक और पिकअप फंस गए। दोनों वाहनों को लोगों ने कड़ी मशक्कत कर निकलवाया।
विज्ञापन

फोन करने के बाद भी निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस ने मिट्टी भरवाकर गड्ढे को अस्थाई रूप से बंद करवा दिया। संजीव कुमार, रामनरेश, अनिल कुमार, शेलेंद्र सिंह का कहना है कि ग्वालियर बरेली हाईवे के चौड़ीकरण में गुणवत्ता विहीन निर्माण से हाईवे पर गड्ढे हो रहे हैं। कई स्थानों पर नालों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है। घने कोहरे में अधूरे नालों के गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें