फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी बेहद गंभीर मामला

Mon, 22 Jun 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 15 विधायक करहल को सम्मानित करते सपा नेता। संवाद
विज्ञापन
घिरोर। मैनपुरी-घिरोर रोड पर सोमवार को विधायक करहल तेजप्रताप यादव ने एक निजी कार्यक्रम में भाग लिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राम मंदिर में चोरी होना एक गंभीर मामला है। अयोध्या का राम मंदिर देश के करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है।
विज्ञापन


विधायक तेजप्रताप यादव ने कहा कि यह मुद्दा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उठाया था। राम मंदिर में हुए चोरी को लेकर अब तक काफी लोग सामने आ चुके हैं और बयान भी दे चुके हैं। लाखों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं और चढ़ावा चढ़ाते हैं। चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आ रहा है। बड़े पैमाने पर चोरी की गई है। यहां तक कि चरण पादुका भी चोरी कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर से तमाम चीजें चोरी हुई हैं। सरकार निष्पक्ष जांच करे और दोषियों पर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पीडीए समाज शोषित और प्रताड़ित है। पीडीए बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ है। जिस प्रकार सपा लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। उसी प्रकार यूपी में विधानसभा चुनाव में सपा बहुमत से सरकार बनाएगी। इस मौके पर भैयालाल गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामवरन सिंह, शिवकुमार शाक्य, कृपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, शिवकुमार शास्त्री, संजय शर्मा, हिमांशु गुप्ता, मनोज यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें