फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: देहरादून से आई टीम ने आलीपुर खेड़ा से लिए नमूने

Tue, 31 Mar 2026 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो37 आलीपुर खेड़ा में कच्चे तेल की संभावना को लेकर सैंपल भरते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। क्षेत्र में कच्चे तेल की संभावना पर सोमवार को देहरादून से आई टीम ने आलीपुर खेड़ा में कुछ स्थानों से जांच के लिए सैंपल लिए हैं। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कस्बा में कच्चे तेल का भंडार हो सकता है, इस संभावना को लेकर विभिन्न स्थानों पर बोरिंग कर भूगर्भीय सर्वे किया जा रहा है। विशेषज्ञ उम्मीद जता रहे हैं कि कस्बा में कच्चा तेल मिल सकता है। यदि ऐसा होता है तो राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा हो सकता है। आलीपुर खेड़ा में देहरादून से आई टीम बोरिंग कर भू-गर्भीय नमूने एकत्र कर रही है। सोमवार को लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम ने बोरिंग से पहले सैटेलाइट के जरिये क्षेत्र का सर्वे किया था। उसके बाद एक सप्ताह पूर्व अलग अलग स्थानों पर 120 से 180 फीट गहरी बोरिंग के बाद उपकरणों के सहारे कच्चे तेल की तलाश का काम जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें