फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने की छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

Mon, 04 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
शपथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के सभी स्कूल, कालेजों और सामाजिक संस्थाआें में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण की छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। साथ ही गोष्ठी का भी आयोजन किया। इसके साथ ही कई स्थानों पर पौधरोपण अभियान चला।  
विज्ञापन


शहर के आरसी महिला महाविद्यालय और आरसी कन्या इंटर कालेज में डीआईओएस आरपी यादव ने ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत छात्राओं को शपथ दिलाई। इसके बाद गोष्ठी का आयेाजन हुआ। निदेशक डा. सुशीला त्यागी, प्राचार्या डा. शैफाली यादव, डा. अलका पाठक , डा. मधु गुप्ता, डा. कंचन माहेश्वरी, प्रधानाचार्या कुसुम चौहान, पारुल दुबे, सोनी यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। डा. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य डा. आरवी वर्मा, नेहा, शालिनी, कामिनी आदि मौजूद रहे। श्री चित्रगुप्त डिग्री कालेज नगला जुला पर शपथ ग्रहण कराने के साथ ही प्राचार्य डा. अनिल यादव ने पौधरोपण किया।  

राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य प्रदीप यादव ने छात्रों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में हम चलते हैं और बढ़ते हैं, प्रकृति जितनी सुंदर होगी, हमारा जीवन भी उतना ही सुंदर और सुरक्षित होगा। पौधे लगाना पुनीत कार्य है। इस मौके पर शिवपाल सिंह, सुनील यादव, संतोष कश्यप, कमल बाबू आदि मौजूद रहे। ब्लूमिंग वर्डस स्कूल में प्रधानाचार्य ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर सरवर खान, प्रदीप आदि मौजूद रहे। श्रीजी करुणा सागर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डाक्टर रनवीर सिंह यादव ने शपथ दिलाई। इस मौके पर अर्चना शाक्य, मनोज यादव, अश्वनी यादव मौजूद रहे। एसबीआरएल स्कूल में प्रधानाचार्य स्तुति गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण का महत्व बताया। इस मौके पर डा. एके जैन, सतीश यादव, असलम खान आदि मौजूद रहे। सामाजिक वानिकी वनप्रभाग के तत्वावधान में बालवन टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय भोगांव में पौधरोपण किया। इस मौके पर भोगांव वन रेंजर अधिकारी विनीत सक्सेना, डीडी रिखारी, विष्णुकांत सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें