फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़सवारी और रोप वे का विद्यार्थियों ने लिया मजा

Wed, 11 May 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन शिविर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुदिति ग्लोबल एकेडमी में चल रहे तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों ने घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


शिविर में दूसरे दिन विद्यार्थियों ने घुड़सवारी कर और रोप वे पर चलकर खूब मस्ती की। वहीं छात्रों ने टेंटू मेकिंग में अपने हाथों पर टेटू बनवाए। दूसरे दिन के क्रियाकलापों में क्लाइम बाउंसिंग में प्रतिभाग करके छात्रों ने अपने शरीर का पूर्ण रूप से संगीत के माध्यम से व्यायाम किया। इसके अलावा जिप लाइन पर प्रतिभाग कर अपने अंदर छिपे हुए शौर्य एवं साहस का परिचय दिया। अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने ट्रेन पुलिंग करके दिखाया। वहीं विद्यार्थियों ने वाटर रॉलर के माध्यम से यह साबित किया कि हमारे अंदर भी कार्य क्षमता की कमी नहीं है।
इसके अलावा मिट्टी के बर्तन एवं खिलौने भी बनाए। रेगिस्तानी क्षेत्रों पर सुविधा युक्त यात्रा करने के लिए जिस वाहन का प्रयोग किया जाता है, उस डेजर्ट बाइक से बच्चे प्रफुल्लित होकर राइडिंग का अभ्यास करते नजर आए। विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्या डाक्टर कुसुम मोहन ने ग्रीष्मकालीन शिविर से संबंधित जानकारियां विद्यार्थियों को दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें