फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Tue, 28 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आव्हान पर जिले भर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। राष्ट्रीयकृत बैंककर्मियों ने भारतीय स्टेट बैंक के बाहर और ग्रामीण बैंककर्मियों ने आर्यावर्त किसान ग्रामीण बैंक मुख्यालय राधारमण रोड पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बैंकों की हड़ताल से पूरे दिन ग्राहक खाते से रुपये निकालने के लिए परेशान हुए। वहीं हड़ताल से जिले में 40 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मियों के स्टेट बैंक के बाहर दिए गए धरने में जगन्नाथ साहू ने कहा नोटबंदी के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा बैंक कार्यालयीन समय के बाद किए गए कार्य के उचित भुगतान की प्रतिपूर्ति की जाए। सभी बैंकों में कामगार अधिकारी निदेशकों की नियुक्ति अविलंब की जाए। राजीव अग्निहोत्री ने कहा बैंक कर्मियों के आगामी वेतन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की शुरूआत शीघ्र की जाए। समस्त संवर्गों में समुचित भर्ती हो।
पांच दिवसीय बैंकिंग को शीघ्र शुरू किया जाए। सभी बैंकों में कामगार, अधिकारी, निदेशकों की शीघ्र नियुक्ति की जाए। इस मौके पर अबधेश श्रीवास्तव, सुबोध कुमार, आलोक राय, अशोक यादव, लौरेंस, संजीव, नितिन, संतोष, रणजीत, राकेश, मीना, अमरेंद्र, चंद्रमोहन शर्मा, शिवदयाल, ओमप्रकाश, शिवम धवन, अरुण नरूला, ब्रजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ज्वाइंट फोरम आफ ग्रामीण बैंक आर्यावर्त यूनियंस के आव्हान पर ग्रामीण बैंक कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने धरना दिया। संगठन के अध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव ने कहा सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती की जाए। बैंक लोन को जानबूझकर नहीं चुकाने वालों के खिलाफ फौजदारी की कार्रवाई की जाए। खराब ऋणों की वसूली के लिए और उच्चाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए कठोर उपाय किए जाएं। लालसिंह राना ने कहा बैंककर्मियों के हितों के लिए उपाय किए जाएं। कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। इस मौके पर देवेंद्र सिंह यादव, जमादार सिंह राजपूत, अनुरोध कुमार, ग्रीशचंद्र गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, चेतन प्रकाश गुप्ता, नवल किशोर पाठक, रवींद्र सिंह राजपूत, प्रमोद कुमार शर्मा, नलिन जैन आदि मौजूद थे। बैंक कर्मियों की हड़ताल के बीच एटीएम में कैश नहीं होने से ग्राहक पूरे दिन भटकते रहे। अधिकांश एटीएम में सुबह से ही नो केश के बोर्ड टांग दिए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें