फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव

Thu, 17 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर मेें गणेश चतुर्थी पर्व गुरुवार को श्रद्धा भाव से मनाया गया। कृष्णा सिनेमा रोड स्थित एक मात्र प्राचीन गणेश मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए उमड़े। मंदिर के आसपास मेले जैसा नजारा था। वहीं देहात में भी कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर्व पर भगवान गणेश के मंदिर की आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी। सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों ने मंदिर आकर पूजा अर्चना की। मंदिर के आसपास फूलमालाओं, प्रसाद और खिलौनों, गुब्बारों की दुकानें सजी थीं। श्रद्धालुओं का मंदिर में पूजा अर्चना के लिए देर रात्रि तक तांता लगा रहा। भगवान गणेश की प्रतिमा का अभिषेक कर उसे बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। सायं मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायकों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा। वहीं लेनगंज में, संतबसंता चौराहा, करहल रोड, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर गणेश प्रतिमा की श्रद्धालुओं ने स्थापन की।

धूमधाम से निकाली शोभा यात्रा
भोगांव/कुरावली। भोगांव में गणेश महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में गणेश शोभायात्रा नगर में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। मोहल्ला कबीरगंज स्थित सुनार वाली गली में सिद्धि विनायक भगवान गणेश की स्थापना वेदमंत्रो के साथ की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामौतार यादव ने भाग लिया। वहीं महिलाएं एवं पुरुष गले में पीतांबर वस्त्र डालकर और सिर पर कलश रखकर चल रहे थे। बैंडबाजों की धुन पर युवा व बच्चे थिरकते हुए चल रहे थे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राहुल यादव, गुल्लू यादव, शिवशंकर वर्मा, सच्चिदानंद तिवारी, रामौतार यादव , नीटू यादव, सौरभ यादव, सोनी यादव, आशीष तिवारी, दिलीप गुप्ता आदि को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं कुरावली केे मोहल्ला कानूनगोयान स्थित प्राचीन गणेश मंदिर और बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय के निकट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सत्यदेव पाटिल, राजमजदूर यूनियन अध्यक्ष महेश सिन्हा, संजय जैन, कुमदेश जैन, प्रवेश कुमार, अंशुल पाटिल आदि मौजूद थे।

आड़न्य मंडल ग्राम भी रही धूम
मैनपुरी। क्षेत्र के आड़न्य मंडल ग्राम में स्थित भैरो जी मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सभी लोगों ने गणपति महाराज की मूर्ति की स्थापना की। यहां पर सात दिनों तक गणपति की आरती, भजन, कीर्तन का कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर शिवदत्त भदौरिया, कमेंद्र सिंह, सागर चंद्र, ज्ञानेंद्र सिंह, रामेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

                         
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें