फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में बहू को पिलाया जहर, मौत

Sat, 07 May 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में बहू को पिलाया जहर, मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव हविलिया मेें जमीन के बंटवारे में सास ससुर ने बहू को जहर पिला दिया। विवाहिता कई घंटो तक तड़पती रही लेकिन ससुरालीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। देर शाम घर पहुंचे पति ने गंभीर हालत में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। थाना पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला दुली निवासी अतर सिंह ने पुत्री सुनील (28) की शादी आठ वर्ष पूर्व थाना बिछवां क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी संजय कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से भाईयों में जमीन के बंटवारे का विवाद शुरू हो गया। तीन भाई संजय, रामरईस और अनिरुद्ध के बीच जमीन का बंटवारा भी कर दिया लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। गुरुवार को संजय किसी काम से बाहर चला गया। इस दौरान बहू और ससुर के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद ससुर श्याम सिंह, सास सावित्री, देवर रामरईस और देवरानी वीना ने सुनील को सुबह 10 बजे जहर पिला दिया। पिता का आरोप है कि सात घंटो तक पुत्री तड़पती रही लेकिन ससुरालीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। पति संजय ने बताया कि शाम पांच बजे जब वो घर पहुंचा तो पत्नी तड़प रही थी। वो उसे लेकर जिला अस्पताल आया। यहां 7.30 बजे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी ससुरालीजन अस्पताल से भाग गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें