फोटो 16 शिविर में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। संवाद
मैनपुरी। भोगांव में कुरावली रोड पर स्थित एक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय आरएसएस के प्राथमिक शिक्षा वर्ग के समापन पर जिला संघ चालक केशव यादव ने कहा कि राष्ट्र मजबूत एवं सुदृढ करने के लिए आज की युवा पीढी को संस्कारवान, बौद्धिक क्षमता एवं शारीरिक दक्षता होना जरूरी है। हमका महान पुरूषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
बुधवार को उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में अगर अनुशासन और सभ्यता की बात होती है। तो उसमें संघ का नाम सबसे पहले आता है। संघ एक संगठन ही नहीं बल्कि देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले कार्यकर्ताओं का संगठन है। उन्होंने वर्ग में स्वयं सेवकों को बौद्धिक, शारीरिक एवं सामाजिक जीवन में रहने और अपने घर केे कार्यो को करते हुए राष्ट्र के लिए समय निकालना ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।
व्यवस्था प्रमुख आशुतोष पांडेय, वर्ग कार्यवाह अभिषेक रंजन पांडेय ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण व शारीरिक को बलिष्ठ और स्वस्थ बनाने के लिए योग, प्राणायाम, नियुद्ध, दंड के प्रशिक्षण दिए गए हैं। तरुण भारद्वाज, ओमेंद्र सिंह, विक्रांत, रमाकांत, सत्यम मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, पंकज पांडेय, आदर्श पांडेय, दिव्यांशु, अभय मौजूद रहे।