फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पाकिस्तान का झंडा लगाने की अफवाह ने फैली सनसनी

Sun, 07 Dec 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सनसनी फैल गई। इसमें कुर्रा में पाकिस्तान का झंडा लगाने की बात कही गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच के बाद सामने आया कि झंडा धार्मिक है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई है। पुलिस उनकी पहचान कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

कस्बा कुर्रा में एक स्थान पर पाकिस्तानी झंडा लगा है। प्रभारी निरीक्षक विक्रांत गुर्जर तुरंत ही टीम के साथ गांव कुर्रा पहुंचे, जहां झंडा लगा हुआ था। जांच के बाद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि झंडा पाकिस्तान का नहीं है, बल्कि इस्लामी है। भिंंड में बेलदारी का काम करने वाले शख्स के घर पर लगा था। उसने पूछताछ में बताया कि बारावफात पर इमाम ने बच्चों को झंडे बांटे थे, उनके बच्चे भी एक झंडा ले आए थे। जिसे घर पर लगा दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि माहौल खराब करने वालों व झूठी अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें