फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में गुणवत्ता मिली खराब

Wed, 06 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 डीएम लोकश एम ने 340.26 लाख की लागत से निर्माणाधीन नवीन तहसील घिरोर का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था पैकफेड के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। निर्माण में टाइल्स, खिड़की, दरवाजे, कोटा स्टोन की क्वालिटी, गुणवत्ता अच्छी हो।
विज्ञापन


डीएम ने निरीक्षण में पाया कि भूतल तल पर दीवारों में प्लास्टर किया जा रहा है उसकी गुणवत्ता काफी खराब है। प्लास्टर में बालू, सीमेंट का रेशियो मानक के अनुसार प्रयोग नहीं है। प्लास्टर की गई दीवार में लाल सिल्ट अलग चमक रही है। ऊपरी भाग में पीली ईंटों का प्रयोग किया गया है। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता, मानक के अनुसार समय से पूर्ण किया जाए। 
डीएम ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के बच्चों को खेलते देखकर पूछा कि इन बच्चों का टीकाकरण किया गया है कि नहीं, विद्यालय में पंजीकरण हैं, बच्चे विद्यालय जाते हैं या नहीं। इसका कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। डीएम ने छह वर्ष तक के बच्चों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश एसडीएम और तहसीलदार को दिए। इस मौके पर एसडीएम घिरोर महेश प्रकाश, अनिल सक्सेना, अनुज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें